Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM ममता के पास सबसे कम संपत्ति… CM योगी से लेकर फडणवीस तक जानिए किस राज्य के मुख्यमंत्री के पास है कितनी संपत्ति

December 31, 2024

CM ममता के पास सबसे कम संपत्ति… CM योगी से लेकर फडणवीस तक जानिए किस राज्य के मुख्यमंत्री के पास है कितनी संपत्ति

नई दिल्ली :  हम सभी के मन में कभी न कभी तो यह सवाल जरूर उठता होगा कि हमारे राज्य के सीएम के पास कितनी संपत्ति है। भारत लोकतंत्र का देश है। इस वजह से भी हमें यह जानने का अधिकार है कि किस सीएम के पास कितनी संपत्ति है। आपको बता दें कि सोमवार को ADR एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने भारत के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति पर एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जिनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस लिस्ट में सबसे नीचे हैं, जिनकी कुल संपत्ति मात्र 15 लाख रुपये है। चलिए जानते है इस खबर को विस्तार से…

भारत की प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 85 हजार 854…

आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 85 हजार 854 रुपये थी। इसी तुलना में, एक मुख्यमंत्री की औसत आय 13 लाख 64 हजार 310 रुपये है, जो देश की औसत प्रति व्यक्ति आय से 7.3 गुना अधिक है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, देश के 31 मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है। इन 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति का आंकड़ा 1630 करोड़ रुपये तक पहुंचता है।

भारत के सबसे अमीर और गरीब मुख्यमंत्री

दरअसल, रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का नंबर आता है, जिनकी संपत्ति 332 करोड़ रुपये से अधिक है, लेकिन वे 180 करोड़ रुपये के कर्ज में भी डूबे हुए हैं। कर्नाटका के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 51 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास 42 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जो उन्हें चौथे स्थान पर लाती है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संपत्ति 25 करोड़ 33 लाख रुपये है।

 जम्मू और कश्मीर से लेकर केरल तक

रिपोर्ट में कुछ मुख्यमंत्री ऐसे भी हैं, जिनकी संपत्ति अपेक्षाकृत कम है। जम्मू और कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला की संपत्ति 55 लाख रुपये है, जो उन्हें देश के दूसरे सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री के रूप में पहचान दिलाती है। इसके अलावा, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की संपत्ति 1 करोड़ 18 लाख रुपये है, जो तीसरे स्थान पर हैं।

अन्य मुख्यमंत्री और उनकी संपत्ति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संपत्ति 1 करोड़ 54 लाख रुपये है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल के पास 1 करोड़ 46 लाख रुपये की संपत्ति है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की संपत्ति 8 करोड़ रुपये से अधिक है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास 13 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

एडीआर की रिपोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि भारत के मुख्यमंत्रियों के पास औसत नागरिक से कहीं अधिक संपत्ति है, और उनके जीवन स्तर में भी भारी अंतर देखने को मिलता है। हालांकि, कुछ मुख्यमंत्री ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति बहुत कम है, लेकिन उनके पास भी राज्य की सत्ता की जिम्मेदारियां हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें