Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोबाइल दुकान को चोरों ने बनाया निशाना : 10 लाख के मोबाइल, LED और 70 हजार कैश किए चोरी

December 31, 2024

मोबाइल दुकान को चोरों ने बनाया निशाना : 10 लाख के मोबाइल, LED और 70 हजार कैश किए चोरी

तरनतारन: आजकल चोरी की वारदातें इतनी बढ़ती जा रहीं है कि, आये दिन कोई न कोई घटना देखने को मिलती है। वहीं तरनतारन में अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाया और दुकान के अंदर रखे 30 मोबाइल फोन, 2 इनवर्टर, 10 एलईडी और 70 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली।

गौरतलब है कि इस चोरी के दौरान दुकान के पार्टनर्स को 10 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है, जिनसे पुलिस जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। तलविंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वल्टोहा ने पुलिस को बताया कि उसने और उसके साथी अवतार सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी बहादुर नगर ने बताया कि हब मोबाइल नाम से एक स्टोर खोला है।

रोजाना की तरह जब वह बीती 28 दिसंबर की रात को दुकान बंद करके घर चला गया, अगले दिन सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो उसने देखा कि उसकी दुकान में चोरी हो चुकी है।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि रात के समय कुछ अज्ञात व्यक्ति दुकान की दीवार तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और दुकान से 30 विभिन्न प्रकार के मोबाइल फोन, 2 इनवर्टर, 10 एलईडी और स्पीकर चुरा ले गए हजारों रुपये नकद चोरी हो गये। इस दौरान उन्हें 10 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ये भी देखें : Gold-Silver Rates: सोना-चांदी के दाम आज बढ़े या घटे? जानें अपने शहर में इनके लेटेस्ट रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें