Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sugar Chetna Society द्वारा ‘स्व. माता सुदेश रानी’ की 13वीं पुण्यतिथि पर लगाया निशुल्क चैकअप कैंप

December 31, 2024

Sugar Chetna Society द्वारा ‘स्व. माता सुदेश रानी’ की 13वीं पुण्यतिथि पर लगाया निशुल्क चैकअप कैंप

मोगा: शुगर चेतना सोसायटी द्वारा स्व. माता सुदेश रानी की 13 वीं पुण्यतिथि व सोसायटी के स्थापना दिवस पर विशाल निशुल्क शूगर चैकअप कैंप लाल पैथ लैब गीता भवन चौक मोगा में लगाया गया। जिसका शुभारंभ सरप्रस्त प्रेम चंद चक्की वाला, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा, डिप्टी मेयर अशोक धमीजा ने रीबन काटकर अपने कर कमलों से किया।

इस कैंप के दौरान सोसायटी के संस्थापक राजेन्द्र छाबड़ा व अध्यक्ष प्रदीप मंगला ने बताया कि कैंप में लाल पैथ लैब के माहिर टैक्नीशियनों द्वारा कैंप में तीन महीने वाली शुगर, दिल की बीमारियों के लिए लिपिट प्रोफाइल, थाइरड, आर.एफ.टी किडनी की बीमारी के लिए, एल.एफ.टी, लीवर की बीमारी के लिए टेस्ट 257 लोगों की ओर से करवाकर कैंप का लाभ उठाया।

कैम्प दौरान लोगों को बीमारियों से बचाव व रोजाना खाने-पीने की डाइट संबंधी माहिर टेक्नीशियनों द्वारा जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि सोसायटी का मुख्य उद्देश्य मानवता की भलाई के कार्य करना है। इसी के साथ ही सोसायटी द्वारा ऐसे समाज सेवा के प्रकल्पों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

ये भी देखें : एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच आईटी नौकरियों पर संकट, मेटा-माइक्रोसॉफ्ट की नई छंटनी तैयारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें