Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नववर्ष के अवसर पर झुग्गी वासियों को पीएम मोदी देंगे सौगात, नए फ्लैट की सौंपेंगे चाबियां

January 1, 2025

नववर्ष के अवसर पर झुग्गी वासियों को पीएम मोदी देंगे सौगात, नए फ्लैट की सौंपेंगे चाबियां

नई दिल्ली: नववर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाले लोगों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वह 3 जनवरी को दिल्ली के अशोक विहार क्षेत्र के झुग्गी वासियों को नए फ्लैट की चाबियां सौंपेंगे।

दिल्ली के अशोक विहार में सभिमान फ्लैट्स के नाम से 1,645 नए मकान बनाए गए है। ये फ्लैट जहां झुग्गी, वहीं मकान योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को सुरक्षित, पक्के घर उपलब्ध कराना है, ताकि वे बेहतर जीवन यापन कर सकें। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने ये फ्लैट तैयार किए हैं।

केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2024-25 और वित्त वर्ष 2028-29 के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत अतिरिक्त दो करोड़ आवास गरीबों को उपलब्ध कराएगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मंगलवार को जारी अपनी वार्षिक समीक्षा में यह बात कही।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इस वर्ष 30 दिसंबर तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 3.33 करोड़ मकान आवंटित करने का संचयी लक्ष्य दिया गया है, जिनमें से 3.22 करोड़ मकान स्वीकृत किए जा चुके हैं और 2.68 करोड़ मकान पूरे हो चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें