Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘Thama’ में Ayushmann Khurrana के साथ नजर आएंगी Rashmika Mandanna

January 1, 2025

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘Thama’ में Ayushmann Khurrana के साथ नजर आएंगी Rashmika Mandanna

Film ‘Thama’ : जानी मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना फिल्म ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना के साथ काम करती नजर आयेंगी। पुष्पा 2 : द रूल की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रश्मिका मंदाना एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। रश्मिका इन दिनों आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘थामा‘ में काम कर रही हैं।रश्मिका में आयुष्मान के साथ फिल्म ‘थामा’ के सेट से वीडियो शेयर किया है।

वीडियो को शेयर करके हुए रश्मिका ने लिखा,‘उम्मीद है कि आप थामा-के-दार हॉलिडे मना रहे होंगे 2025 में मिलते हैं। हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा का निर्देशन आदित्य सरपोतदार करेंगे। वहीं, दिनेश विजन और अमर कौशिक इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी को नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने लिखी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने को तैयार फिल्म ‘थामा’ दीपावली 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना के साथ परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें