Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहादुरगढ़ में वेतन न मिलने के चलते सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल शुरू, 3 महीने से नहीं मिला वेतन

January 2, 2025

बहादुरगढ़ में वेतन न मिलने के चलते सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल शुरू, 3 महीने से नहीं मिला वेतन

बहादुरगढ़: जिले में वेतन नहीं मिलने के चलते सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। नगर परिषद में सफाई ठेकेदार के पास काम करने वाले 100 से ज्यादा कच्चे कर्मचारियों को पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिला है।

कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने के कारण ठेकेदार और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार पर पिछले 3 महीने से वेतन नहीं देने के आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि हर बार उन्हें 3 महीने का वेतन एक साथ मिलता है। उन्हें किसी तरह की कोई छुट्टी नहीं दी जाती। इतना ही नहीं रविवार के दिन भी काम करवाया जाता है। इसके बावजूद उन्हें छुट्टी के दिनों का वेतन भी नहीं मिलता। वेतन नहीं मिलने के चलते उनके रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने के कारण आज सिर्फ ठेकेदार के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल की है। अब भी अगर इन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला तो नगर परिषद के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जायेंगे। ऐसे में प्रशासन किस तरह से कर्मचारियों को वेतन दिलवाने में मदद करता है यह देखने वाली बात होगी।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें