Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 में जापान का रिकॉर्ड तोड़ रहा औसत तापमान

January 2, 2025

2024 में जापान का रिकॉर्ड तोड़ रहा औसत तापमान

टोक्यो: जापान का औसत तापमान 2024 में लगातार दूसरे साल रिकॉर्ड पार करने का अनुमान है। क्योडो न्यूज ने जापान मौसम विज्ञान द्वारा जारी प्रारंभिक आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि नवंबर के दौरान औसत तापमान 2020 तक 30 साल की अवधि के वार्षिक औसत से 1.64 डिग्री सैल्सियस अधिक रहा, जो देश की मौसम एजैंसी द्वारा 1898 में आंकड़े से उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। जेएमए के एक अधिकारी ने कहा, ‘यह कहा जा सकता है कि तापमान असामान्य रूप से अधिक रहा।’ एजैंसी के अनुसार, उच्च तापमान पछुआ हवाओं द्वारा लाई गई गर्म हवा के कारण था, जो ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों के अलावा सामान्य से अधिक उत्तर की ओर चली गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि जापान का तापमान हाल के वर्षों में बढ़ रहा है, 2019 और 2023 के बीच के 5 साल शीर्ष 5 सबसे गर्म वर्षों में रहे। गौरतलब है कि जापान के आसपास के समुद्रों की औसत सतह का तापमान भी नवंबर के अंत तक वार्षिक औसत से 1.46 डिग्री सैल्सियस अधिक था, जो 1908 में तुलनीय डाटा उपलब्ध होने के बाद से 2023 में रिकॉर्ड उच्चतम तापमान को पार कर गया।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें