Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aaj ka Rashifal 03 जनवरी 2025 : मिथुन राशि वालों के यात्रा के योग, कन्या को सफलता; जानें बाकी राशियों का हाल

January 3, 2025

Aaj ka Rashifal 03 जनवरी 2025 : मिथुन राशि वालों के यात्रा के योग, कन्या को सफलता; जानें बाकी राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 03 January 2025: 03 जनवरी, शुक्रवार के दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. मेष राशि वाले कल अपने कार्यों को आसानी से पूरी कर पाएंगे, जानें अन्य राशियों का हाल यहां पढ़ें अपना राशिफल

मेष राशि: स्थितियां प्रतिकूल, पढ़ने में मन नहीं लगेगा, सुख के साधनों में कमी, किसी के विश्वासघात मिल सकता है, वाहन से कष्ट होने की ओर, किसी पर सहसा विश्वास न करें।

वृषभ राशि: इच्छा शक्ति का विकास, विपरीत हालातों में भी विजय, पारिवारिक संबंधों में तालमेल, सुख-सुविधा के जरूरी साधन सुलभ, सफलताओं से मन प्रसन्न।

मिथुन राशि: दिनमान बेहतर, धार्मिक सिद्धि का प्रयास, महत्वपूर्ण काम पूरा होगा, विवाह में अड़चन समाप्त, नये संपर्क का लाभ मिलेगा, सोचा काम पूरा होगा, यात्र पर जाना लाभदायक।

कर्क राशि: पत्नी से सहयोग मिलेगा, परिवार से भी मदद मिलेगी, शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका, यात्र पर जाने से लाभ होगा, धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि: अधूरी या नई योजना पर काम शुरू, मनचाही तरक्की की प्राप्ति, धन का आगमन होग, निजी समस्याएं सुलझने की ओर, पढ़ने-पढ़ाने में रुचि, मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी।

कन्या राशि: मनचाही सफलता, व्यापारिक हालात बेहतर, कलात्मक कामों में मन लगेगा, धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लाभ का योग, वाहन सुख मिल सकता है।

तुला राशि: तरक्की का रास्ता खुलेगा, आपसी संबंध मजबूत होंगे, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी, पढ़ाई के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलेगी, उपहार-सम्मान मिलने का योग।

वृश्चिक राशि: प्रगति में बाधा, चाहने के उल्ट घटनाएं घटेंगी, मानसिक तौर पर बेचैनी, धार्मिक कामों में कमी, गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं, काबलियत का लाभ उठाने से वंचित।

धनु राशि: उन्नति में बाधा, सोचा हुआ काम अधूरा, विश्वास में कमी, शारीरिक और मानसिक कष्ट, दुश्मन नुक्सान पहुंचाने की कोशिश में, बड़ों की सलाह न मानने का नुक्सान।

मकर राशि: किस्मत में तरक्की का योग, समाज सेवा में रुचि, अच्छे कामों में भाग लेने से सम्मान बढ़ेगा, बकाया धन मिल सकता है, मान सम्मान बढ़ने से मन में प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि: समय आपकी सोच के अनुसार, समझ-बूझ से काम लें, प्रतियोगिता में सफलता, मान-सम्मान में वृद्धि होगी, व्यापार में सफलता का रास्ता खुलेगा, ज्ञान-विज्ञान में दिलचस्पी।

मीन राशि: सेहत में सुधार होगा, प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क, बुद्धि से समस्याओं का समाधान, आमदनी के नये रास्ते खुलेंगे, दोस्तों- परिजनों से पूरी तरह सहयोग मिलेगा।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें