Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-ईएफटीए समझौता 2025 खत्म होने से पहले लागू होने की उम्मीद : Piyush Goyal

January 3, 2025

भारत-ईएफटीए समझौता 2025 खत्म होने से पहले लागू होने की उम्मीद : Piyush Goyal

नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और चार यूरोपीय देशों के समूह ईएफटीए के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के साल का अंत होने से पहले लागू होने की उम्मीद है। दोनों पक्षों ने 10 मार्च 2024 को व्यापार और आíथक भागीदारी समझौते (टीईपीए) पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते में भारत को समूह से 15 साल में 100 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता मिली है जबकि स्विस घड़ियों, चॉकलेट और कटे एवं पॉलिश हीरे जैसे कई उत्पादों को कम या शून्य शुल्क पर अनुमति दी गई है। यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्यों में आइसलैंड, लीशटैंस्टाइन, नॉव्रे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। गोयल ने समझौते के इस साल लागू होने की संभावना के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा, ‘हां, ईएफटीए बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।’

उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड की काऊंसिल ऑफ स्टेट्स ने इस समझौते को मंजूरी दे दी है और अब इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रीय परिषद के पास भेजा जाएगा। ईएफटीए समूह के देशों को किसी व्यापार समझौते को अपनी-अपनी संसद से अनुमोदन लेना जरूरी होता है। अन्य देशों के साथ एफटीए वार्ता की प्रगति पर गोयल ने कहा कि उन्होंने ब्रिटेन के साथ प्रस्तावित समझौते पर वहां के नए व्यापार मंत्री के साथ बैठकें की हैं। इस महीने के अंत में प्रस्तावित एफटीए पर अगले दौर की वार्ता होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ एफटीए पर भी यूरोपीय व्यापार आयुक्त के साथ चर्चा हुई है। गोयल ने कहा कि भारत इन समझौतों में अपने राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं करेगा।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें