Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी आज दिल्लीवासियों को देंगे 4,500 करोड़ की सौगात

January 3, 2025

PM मोदी आज दिल्लीवासियों को देंगे 4,500 करोड़ की सौगात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्लीवासियों को 4,500 करोड़ की विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी शुक्रवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी अपने ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ के संकल्प के तहत शुक्रवार को दिल्ली के अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना के तहत झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए बनाए गए नए फ्लैट्स का दौरा करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी लगभग 12:45 बजे दिल्ली में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

पीएम मोदी दिल्ली के अशोक विहार में झुग्गी बस्तियों के निवासियों के लिए 1,675 नवनिर्मति फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे और पात्र लाभार्थयिों को स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबियां भी सौंपेंगे। नवनिर्मति फ्लैटों के उद्घाटन से दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा दूसरी सफल इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना के पूरा होने को चिह्न्ति करेगा। इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के निवासियों को उचित सुख-सुविधाओं से सुसज्जित बेहतर और स्वस्थ रहने का माहौल देना है।

सरकार द्वारा एक फ्लैट के निर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च किए गए हैं, पात्र लाभार्थी कुल राशि का 7 प्रतिशत से कम भुगतान करते हैं। इसमें 1.42 लाख रुपये का नाममात्र अंशदान और पांच वर्ष के भरण-पोषण के लिए 30,000 रुपये शामिल हैं। पीएम मोदी द्वारका में सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर का भी उद्घाटन करेंगे, जिस पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें कार्यालय, ऑडिटोरियम, एडवांस डेटा सेंटर, व्यापक जल प्रबंधन प्रणाली आदि शामिल हैं।

पीएम मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली तीन नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसमें पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में पूर्वी परिसर में एक अकादमिक ब्लॉक और द्वारका में पश्चिमी परिसर में एक अकादमिक ब्लॉक शामिल है। इसमें नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज का भवन भी शामिल है, जिसमें शिक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें