Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रेन-हाईवे सब बंद! BPSC परीक्षा के खिलाफ पप्पू यादव के समर्थकों का प्रदर्शन, रेलवे ट्रैक पर बैठे

January 3, 2025

ट्रेन-हाईवे सब बंद! BPSC परीक्षा के खिलाफ पप्पू यादव के समर्थकों का प्रदर्शन, रेलवे ट्रैक पर बैठे

पटना। बिहार में बीपीएससी (बिहार लोक सेवा आयोग) परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों और नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन ने पूरे राज्य में माहौल को गरमा दिया है। पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार केवल सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोविड के दौरान भी सरकार ने जनता की मदद नहीं की।

पप्पू यादव के समर्थकों का प्रदर्शन और चक्का जाम
पप्पू यादव के समर्थकों ने बीपीएससी परीक्षा को दोबारा कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में ट्रेनें रोकी गईं और जगह-जगह चक्का जाम किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “बिहार सरकार ने 4 लाख छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। हम मजबूरी में सड़कों पर उतरे हैं। पप्पू यादव ने इससे पहले चक्का जाम की घोषणा की थी, जिसमें नेशनल और स्टेट हाईवे के साथ-साथ रेल रोकने की बात कही गई थी।

गांधी मैदान में 17वें दिन भी धरना जारी
पटना के गांधी मैदान में जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अनशन शुरू कर रखा है, जो आज 17वें दिन भी जारी है। प्रशांत किशोर छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठे हैं और सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम सरकार से कोई व्यक्तिगत लाभ नहीं मांग रहे। मैं पिछले ढाई साल से बिहार में काम कर रहा हूं और अगर राजनीति में हूं, तो यह जनहित के लिए है।”

प्रशांत किशोर की मांगें

  • प्रशांत किशोर ने राज्य सरकार से कई मांगें की हैं।
  • बेरोजगारी भत्ता देने का वादा पूरा किया जाए।
  • पिछले 10 वर्षों में हुई प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर श्वेत पत्र जारी हो।
  • जिन अधिकारियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को तोड़ने की कोशिश की, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

छात्रों की नाराजगी

बीपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं के कारण छात्र नाराज हैं। वे लगातार 16 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने सरकार पर बेफिक्र रहने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द सुना जाए।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें