Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi आज करेंगे ‘ग्रामीण भारत महोत्सव 2025’ का उद्घाटन

January 4, 2025

PM Modi आज करेंगे ‘ग्रामीण भारत महोत्सव 2025’ का उद्घाटन

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुबह 10:30 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाते हुए ये महोत्सव 4 (शनिवार) से 9 जनवरी तक चलेगा। इसका विषय विकसित भारत 2047 के लिए एक समावेशी ग्रामीण भारत का निर्माण और आदर्श वाक्य गांव बढ़े, तो देश बढ़े है।

महोत्सव का उद्देश्य विभिन्न चर्चाओं, कार्यशालाओं और दक्षता के माध्यम से ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ाना, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनाना और ग्रामीण समुदायों में इनोवेशन को बढ़ावा देना है। इसके उद्देश्यों में वित्तीय समावेशन पर ध्यान देने और टिकाऊ कृषि विधियों को अपनाकर उत्तर-पूर्व भारत पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के साथ ग्रामीण आबादी के बीच आर्थकि स्थिरता और वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देना शामिल है।

महोत्सव का एक महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु उद्यमिता के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना; सहयोगात्मक और सामूहिक ग्रामीण परिवर्तन के लिए योजना बनाने के लिए सरकारी अधिकारियों, विचारकों, ग्रामीण उद्यमियों, कारीगरों और विविध क्षेत्रों के हितधारकों को एक साथ लाने; ग्रामीण आजीविका को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी और नवीन विधियों का लाभ उठाने के बारे में चर्चा को प्रोत्साहित करना; और जीवंत प्रदर्शनों तथा प्रदर्शनियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शति करना होगा।

बता दें कि पीएम मोदी ने बीते शुक्रवार को दिल्ली के अशोकनगर स्थित रामलीला मैदान में जहां झुग्गी, वहीं मकान योजना के अंतर्गत दिल्ली के रहने वालों को फ्लैट की चाबी सौंपी थी। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने लाभार्थियों से बात भी की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें