Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सौरव गांगुली की बेटी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचीं, बस ड्राइवर गिरफ्तार

January 4, 2025

सौरव गांगुली की बेटी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचीं, बस ड्राइवर गिरफ्तार

Sourav Ganguly Daughter : कोलकाता में एक बार फिर बस ड्राइवर की लापरवाही सामने आई। पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं।

एक लग्जरी बस ने सना की कार को टक्कर मार दी। सूत्रों के मुताबिक, सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली ड्राइवर की सीट के बगल में बैठी थीं। उस समय डायमंड हार्बर रोड पर बेहाला चौराहे के पास दो बसें रेस लगा रही थीं और सना की कार से टकरा गईं। यह घटना बीती रात लगभग 10.30 बजे की है।

सूत्रों के अनुसार, बस ने ड्राइवर की सीट के दरवाजे को टक्कर मारी। टक्कर की वजह से सना की कार असंतुलित हो गई, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ के कारण सना की कार बच गई। हालांकि, कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सना को चोट नहीं आई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बस अमता जा रही थी। परिवार ने बेहाला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद कोलकाता पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस बस चालक को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें