Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

 BJP Announced Candidates : दिल्ली चुनाव के लिए BJP ने 29 उम्मीदवारों का किया ऐलान, केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे ये… देखें लिस्ट

January 4, 2025

 BJP Announced Candidates : दिल्ली चुनाव के लिए BJP ने 29 उम्मीदवारों का किया ऐलान, केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे ये… देखें लिस्ट

 BJP Announced 29 Candidates : नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने वाले बड़े नाम भी शामिल हैं। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को स्वीकृति दी है।

कांग्रेस छोड़ कर आए राजकुमार चौहान को उनकी पुरानी सीट मंगोलपुरी (सु) और गांधीनगर से सरदार अरविंदर सिंह लवली को उम्मीदवार घोषित किया गया है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी अपने सभी उम्मीदवार और कांग्रेस 47 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

पहली सूची में आदर्श नगर सीट से राजकुमार भाटिया, रोहिणी से विजेन्द्र गुप्ता, करोलबाग (सु) से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम, जनकपुरी से आशीष सूद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, नयी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, कालकाजी से मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के खिलाफ रमेश बिधूड़ी, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय और विश्वास नगर से ओमप्रकाश शर्मा प्रमुख नाम हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें