Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरनाला: महापंचायत में जा रही किसानों की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 3 महिलाओं की मौत

January 4, 2025

बरनाला: महापंचायत में जा रही किसानों की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 3 महिलाओं की मौत

बरनाला: मोगा नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। बता दें कि, टोहाना महापंचायत में जा रही किसानों की एक और बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और कई किसान घायल हो गए। घायल किसानों को तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती कराया गया।

दुर्घटना में कुछ किसानों की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भारतीय किसान यूनियन उगराहां की एक बस कोठा गुरु के से महापंचायत के लिए हरियाणा के टोहाना जा रही थी, तभी मोगा बाईपास रोड पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। मृतक महिलाएं कोठा गुरु के की रहने वाली बताई जा रही हैं।

बता दें कि हादसे के बाद बस का अगला शीशा टूट गया और बस पलट गई। आसपास के लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, यह दुर्घटना घने कोहरे के कारण हुई।

ये भी देखें : मौसम: भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी राहत भरी खबर, 13 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें