Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sky Force Trailer Release : Akshay Kumar की फिल्म Sky Force का ट्रेलर हुआ रिलीज

January 5, 2025

Sky Force Trailer Release : Akshay Kumar की फिल्म Sky Force का ट्रेलर हुआ रिलीज

Sky Force Trailer Release: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म स्काई फोर्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म स्काईफोर्स में अक्षय कुमार के साथ निमरत कौर,सारा अली खान और वीर पहाड़यिा की अहम भूमिका है। यह फिल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले पर आधारित है। वीर पहाड़िया इस फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

स्काई फोर्स के ट्रेलर की शुरुआत वॉइसओवर के साथ होती है, जिसमें पाकिस्तान ,हिंदुस्तान को ललकारता हुआ नजर आ रहा है। इसके तुरंत बाद हवाई हमले और ब्लास्ट होते हुए नजर आते हैं। अगले सीन में अक्षय कुमार और वीर पहाड़यिा की एंट्री होती है, जो हमले से बचते हुए भाग रहे होते हैं। स्काई फोर्स के ट्रेलर में अक्षय कुमार कहते है, पड़ोसियों को बताना होगा कि हम भी घुसकर मार सकते हैं।

सोच बदलनी पड़ेगी दूसरा गाल नेता दिखाते हैं हम फौजी नहीं। फिल्म स्काईफोर्स का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है,जबकि इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन और अमर कौशिक और जियो स्टूडियोज़ के तहत ज्योति देशपांडे ने किया है। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें