Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Pushkar Singh Dhami ने उत्तराखंड में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए PM Modi को किया आमंत्रित 

January 6, 2025

CM Pushkar Singh Dhami ने उत्तराखंड में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए PM Modi को किया आमंत्रित 
CM Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की और उन्हें 28 जनवरी से 14 फरवरी तक राज्य में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उत्तराखंड (Uttarakhand) पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को चमोली जिले के मलारी के कारीगरों द्वारा तैयार एक शॉल और नारायण आश्रम की एक प्रतिकृति भी भेंट की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को राज्य में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के पहले चरण पर तेजी से काम चल रहा है। टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना का सव्रेक्षण कार्य भी पूरा हो चुका है।
पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) से यह भी आग्रह किया कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी जाए और इसकी पूरी लागत केंद्र द्वारा वहन की जाए। पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने सुझाव दिया कि ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया जाना चाहिए और सभी रेलगाड़ियों का संचालन शहर के नए योग नगरी रेलवे स्टेशन से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुराने स्टेशन की जमीन का इस्तेमाल नयी सड़क व्यवस्था के लिए किया जा सकता है, जिससे यातायात में सुधार होगा।

उत्तराखंड में जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी देते हुए पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वे मिशन के लिए आवंटित केंद्रीय अंशदान की शेष राशि शीघ्र जारी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें। मुख्यमंत्री ने रिवर राफ्टिंग के लिए प्रतिष्ठित शहर के रूप में ऋषिकेश को चयनित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा राज्य के सीमित संसाधनों को देखते हुए हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर एवं शारदा कॉरिडोर परियोजना के लिए केंद्र से संसाधन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य में भूतापीय ऊर्जा के दोहन के लिए आइसलैंड के दूतावास के साथ मिलकर एक समझौता ज्ञापन प्रस्तावित है। इस समझौता ज्ञापन पर भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा विदेश मंत्रालय से आवश्यक अनापत्ति पत्र प्राप्त हो चुका है।
पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने परियोजना के लिए सभी तकनीकी और वित्तीय सहायता मांगी ताकि उत्तराखंड वर्ष 2070 तक शून्य कार्बन उत्सजर्न के लक्षय़ को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश बाईपास, हरिद्वार बाईपास (पैकेज 2), देहरादून-मसूरी संपर्क, देहरादून रिंग रोड, चंपावत बाईपास, लालकुआं, हल्द्वानी और काठगोदाम बाईपास और मानसखंड परियोजना सहित सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजे गए प्रस्तावों की मंजूरी देने का अनुरोध किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें