Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Joe Biden सत्ता हस्तांतरण को मुश्किल बनाने के लिए हर संभव कर रहे कोशिश : Donald Trump

January 7, 2025

Joe Biden सत्ता हस्तांतरण को मुश्किल बनाने के लिए हर संभव कर रहे कोशिश : Donald Trump

Joe Biden : अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने आरोप लगाया कि जो बाइडेन (Joe Biden) सत्ता हस्तांतरण को मुश्किल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अंतिम सप्ताहों में जलवायु और अन्य आधिकारिक मसलों पर जाे बाइडेन (Joe Biden) के हालिया कार्यकारी आदेशों का हवाला दिया।

डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे और अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में जाे बाइडेन (Joe Biden) की जगह लेंगे। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने खुद के सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर कहा, कि ‘जाे बाइडेन (Joe Biden) सत्ता हस्तांतरण को मुश्किल बनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए इस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखे गए।

‘ग्रीन न्यू स्कैम’, धन की बर्बादी के फैसले और हास्यास्पद कार्यकारी आदेश इसके उदाहरण हैं।’’ डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा, कि ‘डरो मत, ये सभी ‘‘आदेश’’ जल्द ही समाप्त हो जाएंगे, और हम सामान्य समझ तथा ताकत वाला देश बन जाएंगे।’’ कांग्रेस (अमेरिकी संसद) द्वारा डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की जीत की पुष्टि किए जाने से कुछ पहले और जाे बाइडेन (Joe Biden) के अमेरिका के अधिकांश तटरेखा पर तेल तथा प्राकृतिक गैस के लिए खुदाई पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के बाद उनका यह बयान आया हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें