
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौहट्टा क्षेत्र में मंगलवार को भीषण आग लगने से पांच आवासीय घर और कई दुकानें जलकर खाक हो गये। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दमकल एवं आपातकालीन सेवा अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के पुराने इलाके नौहट्टा के बहाउद्दीन क्षेत्र में एक घर में सुबह करीब 08:30 बजे आग लगी और आग तेजी से आसपास के घरों और दुकानों में फैल गयी।
जिससे पांच घर और कई दुकानें जलकर राख हो गयीं। अधिकारियों ने कहा कि आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिये कड़ी मशक्कत की। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें: दिव्या दत्ता ने अमिताभ बच्चन को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- वह रात को 12 बजे…
मेष: दिन शुभ रहेगा...