Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नहीं हो सकता EVM हैक, मतदाता सूची की जानकारी भी हर पार्टी को दी जाती है : CEC Rajiv Kumar

January 7, 2025

नहीं हो सकता EVM हैक, मतदाता सूची की जानकारी भी हर पार्टी को दी जाती है : CEC Rajiv Kumar

CEC Rajiv Kumar : भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (CEC Rajiv Kumar) ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव की तारीखों के ऐलान के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (CEC Rajiv Kumar) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि युवा लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाते रहें। लोकसभा चुनाव में नया रिकॉर्ड बना है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में भी लोकतंत्र मजबूत होता रहेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (CEC Rajiv Kumar) ने मतदाता सूची में गलत एंट्री के आरोपों पर कहा कि इस तरह के आरोपों को सुनकर दुख होता है। ये EVM चुनाव है। मतदाता सूची में नाम काटने की शिकायत की गई है। मतदाता सूची की जानकारी भी हर पार्टी को दी जाती है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (CEC Rajiv Kumar) ने कहा कि धीमी मतगणना को लेकर आरोप लगाए गए हैं। कई सवाल भी उठाए गए हैं। हम सभी सवालों का जवाब देंगे। पारदर्शिता ही हमारी प्राथमिकता है। EVM के साथ छेड़छाड़ को लेकर उन्होंने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ की बात में दम नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि EVM मशीन को हैक नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी EVM पर शक जताने का प्रयास किया गया। चुनाव से एक हफ्ते पहले EVM तैयार हो जाती है। पोलिंग एजेंटों के सामने EVM मशीन सील होती है। वोटिंग समाप्त होने के बाद ईवीएम सील की जाती है। ईवीएम की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (CEC Rajiv Kumar) ने कहा कि EVM फुलप्रूफ डिवाइस है। EVM में किसी तरह का वायरस नहीं आ सकता। चुनाव में पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है। EVM में अवैध वोट की संभावना नहीं है। राजीव कुमार ने काव्यात्मक ढंग से सामान्य आरोप न लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘आरोप और इल्जामात का दौर चले, कोई गिला नहीं; झूठ के गुब्बारों को सहारा मिलें, कोई शिकवा नहीं; हर नतीजे में प्रमाण दिया गया है; पर वो ना सबूत शक की नई दुनिया खोजते हैं और शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें