Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान : हैवान पिता करता था यौन उत्पीड़न, बेटियों ने किया आग के हवाले

January 8, 2025

पाकिस्तान : हैवान पिता करता था यौन उत्पीड़न, बेटियों ने किया आग के हवाले

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक चौंकाने वाली घटना में 2 किशोरियों ने अपने पिता को रस्सियों से बांधकर आग लगा दी। पीड़ित की पहचान अली अकबर के रूप में हुई जिसने गंभीर रूप से जलने के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों बेटियों ने बाप को जलाने की बात स्वीकार की है। उनका आरोप है कि मृतक उनका यौन उत्पीड़न करता था।

अधिकारियों ने मामला दर्ज कर दोनों बेटियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मृतक की 2 पत्नियों को भी मामले में सह-आरोपी बनाया है। पीड़ित 45 वर्षीय अली अकबर की 3 शादियां हुई थीं और उसके कुल 12 बच्चे थे। उसकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है और वह अपनी 2 जीवित पत्नियों और बच्चों के साथ किराए के घर में रह रहा था।

बताया जा रहा है कि सोमवार को जब अकबर सो रहा था, तो उसकी 2 नाबालिग बेटियों ने पैट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी। वह बुरी तरह जल गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित की बहन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि अकबर की दोनों पत्नियों और उनकी बेटियों ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर पीड़ित को बेहोशी की दवा देकर सुला दिया और एक सुनियोजित रणनीति के तहत अकबर को आग लगा दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें