Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली और UP में बारिश, पहाड़ों में बर्फ़बारी से पंजाब और हरियाणा में शीतलहर

January 8, 2025

दिल्ली और UP में बारिश, पहाड़ों में बर्फ़बारी से पंजाब और हरियाणा में शीतलहर

Snowfall in Mountains : कहीं कड़ाके की ठंड तो कहीं कोहरा, कहीं बर्फ़बारी तो कहीं बारिश। देश में इस समय मौसम का मिज़ाज लोगों की समझ से परे है। पूरा उत्तर भारत गलन भरी ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। हाल यह है की ट्रेनें और फ्लाइट दोनों ही इससे प्रभावित हो रहे है। पर्यटक पहाड़ों पर बर्फ़बारी का लुफ्त उठा रहे है तो मैदानी इलाकों में ठंड सितम ढाह रही है। इसी बीच मैसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी है। तो आइये जानते है क्या रहने वाला है अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल

दिल्ली में होगी बारिश-
दिल्ली में कड़कड़ाती सर्दी लोगों को खासा परेशान कर रही है। कोहरे के साथ-साथ खराब वायु गुणवत्ता दिल्ली वालों के लिए परेशानी का सबसे बड़ा कारण बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दिन के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद 11 और 12 जनवरी को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। राजधानी के लिए आने वाले दिनों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में 13 जनवरी से मौसम साफ़ रहने का अनुमान लगाया गया है।

पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा-
पंजाब और हरियाणा के लिए मौसम विभाग की और से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले कुछ दिनों तक दोनों ही राज्यों में मौसम साफ़ होने की कोई संभावना नहीं है। आज और कल यहाँ शीतलहर लोगों को परेशान करेगी। चंडीगढ़ में भी कड़कड़ाती सर्दी पड़ रही है। शीतलहर के कार्टन यहाँ जीवन अस्त व्यस्त है।

पहाड़ो में मौसम साफ़-
हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में यहाँ ठंड और बढ़ेगी। जम्मू और कश्मीर में किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यहाँ मौसम साफ़ रहेगा। उत्तराखंड में भी मौसम साफ़ रहेगा।

UP में घना कोहरा और बारिश-
उत्तर प्रदेश घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। पश्चिमी UP में हफ्ते के आखरी दिनों में बारिश हो सकती है। नोएडा और गाजियाबाद में बारिश की संभावना जताई गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें