Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस दिन होगा चंडीगढ़ मेयर का चुनाव, Ramnik Bedi नियुक्त हुए Presiding Officer

January 8, 2025

इस दिन होगा चंडीगढ़ मेयर का चुनाव, Ramnik Bedi नियुक्त हुए Presiding Officer

Chandigarh Mayor Election : चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 24 जनवरी को होगा। प्रशासन ने चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार मनोनीत पार्षद रमणीक बेदी को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

– 20 जनवरी को होगी नामांकन प्रक्रिया

बता दें कि,मतदान गुप्त मतदान के जरिए ही होगा। नामांकन प्रक्रिया 20 जनवरी तक होगी। मेयर चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही डीसी निशांत यादव ने नगर निगम कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने नगर निगम के उस हॉल का भी निरीक्षण किया, जहां चुनाव होना था। इस दौरान उन्होंने कैमरे लगाने से लेकर अन्य चीजों के लिए रणनीति बनाई है।

हालांकि पिछले साल निगम चुनाव का मामला गरमा गया था। चुनाव की लड़ाई हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आप और कांग्रेस गठबंधन मेयर बनाने में सफल रहा था। इस बार भी नगर निगम चुनाव को लेकर माहौल गरमाया हुआ है।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का तर्क है कि मौजूदा मेयर कुलदीप कुमार का कार्यकाल 19 फरवरी 2025 तक होना चाहिए, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी 2024 को आदेश देकर मेयर चुनाव फाइनल कर दिया था। हालांकि मेयर के लिए मतदान 30 जनवरी 2024 को होना था। दोनों पार्टियों के नेताओं ने कहा कि अगर 20 फरवरी से पहले चुनाव हुए तो वे कोर्ट जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें