Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

“वन्दे मातरम’ होना चाहिए भारत का राष्ट्रीय गान’, पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले ‘रामगिरि महाराज’ के फिर बिगड़े बोल

January 8, 2025

“वन्दे मातरम’ होना चाहिए भारत का राष्ट्रीय गान’, पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले ‘रामगिरि महाराज’ के फिर बिगड़े बोल

National Anthem Vande Mataram : विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले धर्म गुरु रामगिरि महाराज ने एक और विवादित ब्यान दे दिया है। इस बार ये ब्यान किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं बल्कि देश दे राष्ट गान को लेकर दिया गया है। उनके इस ब्यान से विवाद खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र में उन्होंने कहा की ‘वन्दे मातरम‘ को भारत का राष्ट्रीय गान बनाना चाहिए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि रविंदर नाथ टैगोर ने ‘जन गण मन’ ब्रिटिश राजा ‘जॉर्ज पंचम’ के लिए लिखा था, राष्ट के लिए नहीं।

लड़ाई रखेंगे जारी-
अपने ब्यान में उन्होंने कहा कि बहुत लोगों को इसके इतिहास के बारे में नहीं पता है। उन्होंने कहा कि टैगोर ने गुलाम भारत के समय 1911 में ये गीत गाया था। अपनी बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि ये गीत उन्होंने भारतियों के लिए नहीं बल्कि भारतीयों पर जुल्म ढाहने वाले जॉर्ज पंचम के लिए यह गीत गाया गया था। इतिहास का सच लोगों के सामने आना चाहिए और इसके लिए वे लड़ाई जारी रखेंगे।

पैगंबर मोहम्मद के बारे में दिया था विवादित बयान-
बता दें कि 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने नासिक में कथित रूप से पैगंबर मोहम्मद के बारे में टिप्पणी कर दी। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ और रामगिरि महाराज पर 60 से अधिक FIR दर्ज करवाई गई। इससे यह बात तो साबित होती है की रामगिरि महाराज का विवादों से पुराना नाता है।

कौन है रामगिरि महाराज-
धर्म गुरु रामगिरि महाराज का जन्म जलगांव हुआ और उनका असली नाम सुरेश रामकृष्ण राणे है। आठवीं पास करने के बाद से वे गीता का अध्यन करने लगे और दसवीं के बाद ITI कॉलेज में अपना नाम लिखवाया। लेकिन 2009 में पढ़ाई छोड़ नारायणगिरि महाराज से दीक्षा ले ली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें