Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने किया ऐलान, ‘बांग्ला शस्य बीमा’ के तहत नौ लाख किसानों को मिलेगा लाभ

January 9, 2025

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने किया ऐलान, ‘बांग्ला शस्य बीमा’ के तहत नौ लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बांग्ला शस्य बीमा के तहत लगभग नौ लाख किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए 350 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि बांग्ला शस्य बीमा योजना के तहत हम नौ लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे 350 करोड़ रुपया जारी कर रहे हैं।

यह सहायता उन सभी किसानों को प्रदान की जा रही है, जिनकी फसल खरीफ सीजन के दौरान प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। हमारे किसानों को फसल बीमा के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता है, क्योंकि हमारी राज्य सरकार आलू और गन्ना सहित सभी फसलों के लिए संपूर्ण बीमा प्रीमियम का भुगतान करती है।

उन्होंने कहा, हमें गर्व है कि 2019 में इसकी स्थापना के बाद से राज्य सरकार ने अकेले बांग्ला फसल बीमा योजना के तहत 1.12 करोड़ प्रभावित किसानों को कुल 3,562 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है। हम हमेशा बंगाल के किसानों के साथ रहे हैं और भविष्य में भी ऐसा करते रहेंगे।

पिछले कुछ महीनों में राज्य में बाढ़ के हालात बने हैं। बीते दिनों राज्य में दाना चक्रवात भी आया था। प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसान संकट में हैं। कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि 9 लाख से ज्यादा किसान प्रभावित हुए हैं।

हाल ही में राज्य ने बांग्ला आवास योजना के तहत राज्य के 12 लाख परिवारों को 60 हजार रुपये की पहली किस्त भेजी है। इस बार 350 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद से किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें