Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासियों से नफरत करते हैं केजरीवाल- भाजपा

January 9, 2025

उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासियों से नफरत करते हैं केजरीवाल- भाजपा

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों से नफरत करने का आरोप लगाया है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल द्वारा भाजपा पर उत्तर प्रदेश और बिहार से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवाने के मुद्दे पर गुरुवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित किया और कहा कि केजरीवाल दिल्ली में बसे उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों से नफरत करते हैं। संवाददाता सम्मेलन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक संजय मयूख और पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: अटल पेंशन योजना को बड़ी सफलता, नामांकन 9 करोड़ के पार पहुंचा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें