Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूटय़ूबर ने की ATM में कैश जमा करने वाली कंपनी से 10 लाख की चोरी, गिरफ्तार

January 9, 2025

यूटय़ूबर ने की ATM में कैश जमा करने वाली कंपनी से 10 लाख की चोरी, गिरफ्तार

नोएडा: नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने एटीएम में रुपए डालने वाली हिताची कंपनी से 10 लाख रुपए की चोरी करने वाले कंपनी के पूर्व कर्मचारी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी के 10 लाख रुपए भी बरामद कर लिए। पुलिस ने हिताची कैश मैनेजमैंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 10 लाख रुपए की चोरी करने वाले जॉनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नोएडा सैक्टर-2 स्थित कंपनी में नौकरी करता था। उसके पिता और भाई हलवाई हैं। लेकिन, उसे यह काम पसंद नहीं था।

उसे यूटय़ूब पर वीडियो बनाने का शौक है। उसने लव मैरिज की है और परिवार खोड़ा में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि लव मैरिज से नाराज होकर परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था। उसने अगस्त और सितंबर में कंपनी में काम किया था। घर से निकाले जाने के बाद उसने पिता के एक लाख रुपए गायब कर दिए थे। आरोपी जॉनी ने पुलिस को बताया कि बॉलीवुड में करियर बनाने का सपना देख रहा था। 8 जनवरी को वह कैश वैन के साथ ही कंपनी के अंदर मास्क लगाकर चला गया। फिर, 10 लाख की चोरी की। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रुपए बरामद कर लिए।

ये भी पढ़ें: अटल पेंशन योजना को बड़ी सफलता, नामांकन 9 करोड़ के पार पहुंचा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें