Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका में कैथल निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत

January 9, 2025

अमेरिका में कैथल निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत

कैथल: बेरोजगारी के चलते कैथल का युवक सक्षम लगभग 6 महीने पहले कैथल से अमेरिका रोजगार की तलाश में गया था। सक्षम वहां मेहनत मजदूरी कर रहा था। परिजनों को अमेरिका से उसके किसी साथी का फोन आया कि युवक सक्षम की सडक हादसे में मौत हो गई है। इससे परिवार में मातम छा गया। परिजनों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, कर्जा लेकर सक्षम को अमेरिका भेजा था ताकि वहां डॉलर कमाए और परिवार की स्थिति को बेहतर कर सके परंतु किस्मत में यह नहीं था और सक्षम की मौत हादसे में हो गई। अब परिवार के पास इतना पैसा नहीं है कि मृतक सक्षम के शव को अपने खर्चे पर भारत ला सके। इसलिए परिवार सरकार से मांग कर रहा है कि उनकी मदद की जाए और उनके बेटे सक्षम के शव को भारत लाया जाए ताकि वे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कर सकें। सक्षम के परिजनों से बात की गई तो उनका कहना था कि वे अपने बेटे का शव भारत लाने की मांग कर रहे हैं। इस बारे उन्होंने प्रशासन को इसके लिए अपील भी की है और ज्ञापन भी सौंपा है

ये भी पढ़ें: अटल पेंशन योजना को बड़ी सफलता, नामांकन 9 करोड़ के पार पहुंचा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें