Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने वांग यी से मुलाकात की

January 10, 2025

नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने वांग यी से मुलाकात की

विदेश : नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबु ने 9 जनवरी को अबुजा में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। इस दौरान, वांग यी ने कहा कि चीन और नाइजीरिया ने हमेशा आपसी सम्मान करते हुए एक-दूसरे के साथ समान व्यवहार किया है। दोनों देश मूल हितों से संबंधित मुद्दों पर एक-दूसरे को समझते हैं, पारस्परिक समर्थन करते हैं, विकास और पुनरोद्धार के रास्ते पर आपसी लाभ और जीत-जीत सहयोग को आगे बढ़ाते हैं। दोनों देशों के बीच संबंध चीन-अफ्रीका संबंधों में सबसे आगे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि चीन-नाइजीरिया संबंध द्विपक्षीय दायरे से आगे बढ़ गए हैं। दोनों पक्षों को दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना चाहिए, हाथ मिलाकर नए युग में सभी मौसमों के अनुरूप साझा भविष्य वाले चीन-अफ्रीका समुदाय का निर्माण करना चाहिए, और “वैश्विक दक्षिण” में एकता व सहयोग में प्रदर्शनकारी भूमिका निभाना आवश्यक है।वांग यी ने यह भी कहा कि चीन नाइजीरिया द्वारा एक-चीन सिद्धांत का पालन करने की सराहना करता है, और नाइजीरिया को अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास पथ पर चलने का समर्थन करता है। इसके साथ ही, चीन आतंकवाद का मुकाबला करने, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने, और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अधिक बड़ी भूमिका निभाने में नाइजीरिया का समर्थक भी है।

मुलाकात में राष्ट्रपति टीनुबु ने कहा कि नाइजीरिया चीन के साथ अपने संबंधों को बड़ा महत्व देता है। चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन के परिणामों को लागू करना नाइजीरिया के राष्ट्रीय विकास के लिए अनुकूल होगा। चीन का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण प्रभाव है। उन्हें आशा है कि चीन अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में नाइजीरिया की बड़ी भूमिका निभाने में सहायता करेगा। इसके अलावा, टीनुबु ने चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश में आए भूकंप को लेकर सदिच्छापूर्ण संवेदना व्यक्त की और चीन सरकार के त्वरित और कुशल आपदा राहत प्रयासों की सराहना की।

उस दिन, वांग यी ने नाइजीरियाई विदेश मंत्री यूसुफ़ टुग्गर के साथ भी बातचीत की और संयुक्त रूप से पत्रकारों से मुलाकात की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें