Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने चीनी कानून सोसायटी की 9वीं राष्ट्रीय कांग्रेस को पत्र भेजा

January 10, 2025

शी चिनफिंग ने चीनी कानून सोसायटी की 9वीं राष्ट्रीय कांग्रेस को पत्र भेजा

विदेश : चीनी कानून सोसायटी की 9वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के अवसर पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महा सचिव, राष्ट्रपति और चीनी फौजी आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने देश भर के कानूनी विद्वानों और कानूनी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और कानून सोसाइटी के काम के प्रति अपनी आशा व्यक्त की। शी चिनफिंग ने पत्र में कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से विभिन्न स्तरों के कानून समाजों ने एकजुट होकर कानूनी कार्यकर्ताओं को बहुत काम करने के लिए प्रेरित किया है और देश में व्यापक कानून शासन को बढ़ावा देने में सकारात्मक योगदान दिया है।

शी चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा कि नए युग और नई यात्रा में विभिन्न स्तरों के कानूनी समाजों को नए युग में चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद के मार्गदर्शन का पालन करना चाहिए, पार्टी के समग्र नेतृत्व का पालन करना चाहिए, चीनी विशेषताओं वाले समाजवादी कानून के शासन के मार्ग का पालन करना चाहिए, पार्टी और देश के समग्र कार्य की सेवा करने पर कायम रहें, और अपने स्वयं के निर्माण को और मजबूत करें, बेहतर ढंग से पुल और संपर्क की भूमिका निभाएं, और कानून सोसायटी के विकास के लिए एक नई स्थिति बनाने का प्रयास करें। कानूनी विद्वानों और कानूनी कार्यकर्ताओं को कानून के अनुसार देश को व्यापक रूप से संचालित करने के महान अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए, उच्चतर स्तर पर समाजवादी कानून शासन वाले देश का निर्माण करने और चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए नया योगदान देना चाहिए।  

चीनी कानून सोसायटी की 9वीं राष्ट्रीय कांग्रेस 10 जनवरी को सुबह पेइचिंग में उद्घाटित हुई और इस में शी चिनफिंग का पत्र सुनाया गया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें