Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिश्र के पूर्व प्रधान मंत्री के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

January 11, 2025

मिश्र के पूर्व प्रधान मंत्री के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

CMG Exclusive Interview : हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संवाददाता ने चीन की यात्रा कर रहे मिश्र के पूर्व प्रधान मंत्री एस्साम शराफ़ के साथ एक विशेष साक्षात्कार किया। शराफ़ ने कहा कि 20 साल में उन्होंने 46 बार चीन की यात्रा की। वे चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण की उपलब्धियों का साक्षी हैं। उनके विचार में तेज विकास के साथ चीन ने संस्कृति और मूल्यदर्शन बनाए रखा है। चीन की अवधारणा व वकालत विश्व के लिए उम्मीद लाएगी।

शराफ़ ने कहा कि वर्ष 2005 में यातायात मंत्री के रूप में उन्होंने चीन की पहली यात्रा की। अब चीन अधिक प्रगतिशील है और निरंतर विकसित हो रहा है। चीन एक शक्तिशाली देश है और वह अन्य देशों को मदद देने का इच्छुक है। चीन प्रतिस्पर्द्धा के लिए तैयार है, पर सहयोग चलाने को भी तैयार है। चीनी सभ्यता विशाल, गहरी और बहुत प्रगतिशील है। चीन की कार्रवाइयों के पीछे अपना मूल्यदर्शन है। चीनी आधुनिकीकरण ऐसे मूल्यदर्शन पर आधारित है, जो चीन की एक विशिष्टता है।

उन्होंने कहा कि चीन ने उच्च स्तरीय विकास और सांस्कृतिक संरक्षण का संतुलन बनाया है। उसकी गंगनचुंबी इमारतों के बीच गहरे सांस्कृतिक व ऐतिहासिक माहौल को महसूस किया जा सकता है।वैज्ञानिक व तकनीकी विकास,मजबूत अर्थव्यवस्था और जन कल्याण का संतुलन बहुत महत्वपूर्ण है। इस का श्रेय चीन की राजनीतिक व्यवस्था और सामाजिक न्याय व निष्पक्षता को जाता है।

चीनी आधुनिकीकरण की जड़ चीनी सभ्यता और मूल्यदर्शन में जमी है। चीनी सभ्यता हमेशा सौहार्द, शांति, सहयोग व समृद्धि के मूल्यदर्शन पर आधारित है। चीनी आधुनिकीकरण का मूल्यदर्शन चीन की वैश्विक पहलों से पूरे विश्व में फैल रहा है। अगर हमें मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय पर पक्का विश्वास है, तो हमारे बीच पारस्परिक प्रतिस्पर्द्धा के साथ सहयोग भी चलाया जाएगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें