Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीमा पार से नहीं रुक रही तस्करी, ड्रोन से गिराई गई पिस्तौल बरामद

January 13, 2025

सीमा पार से नहीं रुक रही तस्करी, ड्रोन से गिराई गई पिस्तौल बरामद

Pistol Smuggling in Punjab : पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक खेत में एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिरायी गयी पिस्तौल और ‘मैगजीन’ युक्त एक पैकेट बरामद किया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बीएसएफ के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया, सुबह करीब नौ बजे तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ के जवानों ने फिरोजपुर जिले के टेंडी वाला गांव के पास एक खेत से दो पैकेट बरामद किए। अधिकारी ने बताया, एक पैकेट में ‘मैगजीन’ के साथ ‘ग्लॉक’ पिस्तौल थी, जबकि दूसरे में संदिग्ध हेरोइन (548 ग्राम) थी। पीले रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटे और लोहे के हुक से बंधे दोनों पैकेट ड्रोन से गिराए गए होंगे।

बीएसएफ ने बीती आठ जनवरी को अमृतसर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक खेत से ग्लॉक पिस्तौल वाला एक पैकेट बरामद किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें