Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जापानी, चीनी सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्य सात वर्षों में पहली बार करेंगे बैठक

January 13, 2025

जापानी, चीनी सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्य सात वर्षों में पहली बार करेंगे बैठक

टोक्यो: जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और कोमिटो पार्टी का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वर्ष 2018 के बाद पहली जापान-चीन रूलिंग पार्टी एक्सचेंज काउंसिल की बैठक के लिए बीजिंग गया है।

जापानी प्रसारक एनएचके ने सोमवार को यह जानकारी दी। एनएचके ने बताया कि एलडीपी महासचिव हिरोशी मोरियामा और कोमिटो नेता मकोतो निशिदा तीन दिवसीय यात्र पर जापान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। उनके मंगलवार को परिषद के उद्घाटन सत्र में भाग लेने की उम्मीद है।

प्रसारक ने कहा,‘‘चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान, राजनेता कथित तौर पर द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं पर बात करेंगे, जिसमें चीन द्वारा जापानी समुद्री खाद्य आयात पर प्रतिबंध हटाना, चीन में जासूसी के आरोप में हिरासत में लिए गए जापानी नागरिकों की रिहाई, साथ ही उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण शामिल हैं।

चीनी विदेश मंत्री वांग यी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संभावित बैठक पर भी विचार किया जा रहा है। जापानी विदेश मंत्री ताकेशी इवाया ने दिसंबर के अंत में चीन के विदेश मंत्री के साथ बातचीत के लिए बीजिंग का दौरा किया था।

ये भी पढ़ें: अमेरिका को यूरेनियम भंडार सौंपने की तैयारी में नेपाल सरकार! पड़ोसी देश की बढ़ी टेंशन 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें