Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Entertainment News: Farah Khan के स्टाइलिस्ट बने Karan Johar, दिखाई मजेदार झलक

January 13, 2025

Entertainment News: Farah Khan के स्टाइलिस्ट बने Karan Johar, दिखाई मजेदार झलक

मुंबई: मशहूर निर्माता-निर्देशक फराह खान ने सोशल मीडिया पर करण जाैहर के साथ एक मजेदार वीडियो को शेयर किया, जिसमें करण जाैहर मजाकिया अंदाज में उन्हें स्टाइल करते नजर आए।

सोशल मीडिया पर एक्टिव फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जिस तरह रील का आप इंतजार कर रहे थे, (नहीं) करण जाैहर मुझे स्टाइल कर रहे हैं! सीधे अपनी अलमारी से!’’

वीडियो में करण जाैहर और फराह खान मस्ती करते हुए नजर आए। करण ने फराह के लिए अपनी अलमारी से एक चमकदार हरा कोट निकाला और फराह को देते हुए कहा, ‘अच्छा दोस्तों, अगर आपने क्रिसमस नहीं मनाया है, तो यह आपका मौका है, यह आपका पेड़ है, आप जो चाहें लटका सकते हैं।‘

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

करण जाैहर की पसंद को खारिज करते हुए फराह खान कहती नजर आईं, ‘मुझे कुछ और दे दो, मैं पेड़ नहीं बनना चाहती।‘

इस पर करण लाल-चमकीले कोट को फराह के ऊपर डालते हुए, कहते हैं, ‘तो आप बनना चाहती हैं, आप 600 ग्रॉसर भी हो सकती हैं।‘

फराह इसे भी ना कर देती हैं और फिर करण वहां से निकल जाते हैं और फराह आवाज देती रह जाती हैं और कहती हैं ‘‘ये सब वापस से अलमारी में कौन रखेगा।’’

करण जाैहर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। इससे पहले उन्होंने एक मजेदार पोस्ट के साथ ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया था। अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर स्टोरीज सेक्शन पर एक मजेदार पोस्ट डालते हुए खुलासा किया कि वह इंस्टाग्राम को डेट कर रहे हैं। नोट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं इंस्टाग्राम को डेट कर रहा हूं! यह मेरी बात सुनता है। मुझे मेरे सपनों का पालन करने के लिए प्रेरित करता है और कुछ बिल भी चुकाता है! प्यार करने के लिए क्या नहीं है?‘

करण जाैहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो खबर है कि वह नेटफ्लिक्स के लिए एक अनटाइटल्ड सीरीज का निर्देशन करने की तैयारी में है। हालांकि, प्रोजेक्ट के बारे में डिटेल्स को अभी सीक्रेट रखा गया है, जल्द ही प्रोडक्शन का काम शुरू होने वाला है।

इसके अलावा, केजेओ धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले अपकमिंग रोमांटिक एंटरटेनर ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का भी निर्माण होना है। समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में होंगे। ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: अमेरिका को यूरेनियम भंडार सौंपने की तैयारी में नेपाल सरकार! पड़ोसी देश की बढ़ी टेंशन 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें