Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऋतिक ने दिखाया ‘कहो ना प्यार है’ का 25 साल पुराना नोट, बताया, तब से अब तक, क्या बदला?

January 14, 2025

ऋतिक ने दिखाया ‘कहो ना प्यार है’ का 25 साल पुराना नोट, बताया, तब से अब तक, क्या बदला?

Hrithik Roshan : अभिनेता ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर 25 साल पुराने नोट्स को साझा किया, जो कहो ना प्यार है का है। नोट्स के साथ अभिनेता ने यह भी बताया कि तब से अब तक क्या बदला है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव अभिनेता ने अपनी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इंस्टाग्राम पर नोट्स को साझा करते हुए अभिनेता Hrithik Roshan ने कैप्शन में लिखा, ‘‘27 साल पहले के मेरे नोट्स। मेरी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के लिए बतौर एक्टर तैयारी करते समय मुझे याद है कि मैं कितना नर्वस था। अभी भी फिल्म शुरू करते समय नर्वस होता हूं।’’

अभिनेता ने आगे लिखा, ‘‘मुझे ये सब साझा करने में संकोच हो रहा है, लेकिन इंडस्ट्री में 25 साल रहने के बाद मुझे लगता है कि मैं इसे अब बेहतर तरीके से कर सकता हूं।’’

अभिनेता ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि तब से अब तक, क्या बदला है? उन्होंने लिखा, ‘‘मैं इन पन्नों को देखता हूं और सोचता हूं कि तब से अब तक क्या बदला तो मुझे लगता है कि कुछ भी नहीं बदला है। अच्छी बात? बुरी बात? यह बस ऐसा ही है। बस प्रक्रिया बची है। बहुत कुछ है जिसके लिए आभारी होना चाहिए और अभी बहुत कुछ करना बाकी है।’’

ऋतिक ने कहा, ‘‘ ‘कहो ना प्यार है’ की 25वीं एनिवर्सरी है और मैं सिर्फ यही सोचता हूं कि मेरी रफ कॉपी में ये लिखा हुआ है। इनमें सिर्फ एक चीज जिससे मुझे राहत मिली, वह है लचीलापन। पहले पन्ने पर नीचे ‘‘एक दिन’’ लिखा है। ऐसा कोई दिन नहीं हुआ, यह कभी नहीं आया या शायद यह आया था लेकिन मैं इसे मिस कर गया क्योंकि मैं तैयारी में था।’’

इससे पहले ऋतिक रोशन ने अपनी अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि उन्हें यह पसंद नहीं कि कोई उन्हें ज्यादा तवज्जो दे। ‘ग्रीक गॉड’ के नाम से मशहूर अभिनेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीवन से जुड़े कुछ अटपटे किस्सों का भी जिक्र किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें