Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा की सभी सहकारी चीनी मिलों में ‘जैव ईंधन ब्रिकेटिंग प्लांट’ किए जाएं स्थापित : CM Saini

January 15, 2025

हरियाणा की सभी सहकारी चीनी मिलों में ‘जैव ईंधन ब्रिकेटिंग प्लांट’ किए जाएं स्थापित : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी सहकारी चीनी मिलों में जैव ईंधन ब्रिकेटिंग प्लांट स्थापित किए जाएं ताकि चीनी-मिलों की वित्तीय स्थिति में भी सुधार आ सके। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में नारायणaगढ़ शुगर मिल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैथल सहकारी चीनी में पायॅलट प्रोजेक्ट के तौर पर जैव ईंधन ब्रिकेटिंग प्लांट की स्थापना का कार्य शुरू किया जा चुका है। जिसमें बैगास की ब्रिकेट बनाकर हरियाणा के थर्मल पावर प्लाटों और अन्य उपभोक्ताओं को विक्रय किया जा रहा है। इससे चीनी-मिल की वित्तीय स्थिति में भी काफी सुधार आया है। उन्होंने निर्देश दिए कि इसी तर्ज पर प्रदेश की अन्य सहकारी चीनी मिलों में भी जैव ईंधन ब्रिकेटिंग प्लांट की स्थापना की जाए। इससे चीनी मिलों की वित्तीय स्थिति में भी सुधार आ सकेगा। सहकारी चीनी मिलों को घाटे से उभारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने राज्य में सरकार द्वारा सहकारी चीनी मिलों एवं किसानों के हित में उठाए जा रहे कदमों एवं सहकारी चीनी मिलों की कार्यकुशलता में लगातार सुधार पर खुशी जाहिर की।

ये भी पढ़ें:  अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी जी के हुए विशेष “चरण दर्शन”, जानें इसका विशेष महत्व

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें