Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकुंभ में तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, बोले- यह अविस्मरणीय पल

January 15, 2025

महाकुंभ में तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, बोले- यह अविस्मरणीय पल

Maha Kumbh Nagar : महाकुंभ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बावजूद श्रद्धालु मां गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। श्रद्धालु यहां आकर खुद को सौभाग्यशाली बता रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने आईएएनएस से बातचीत कर अपने अनुभव साझा किए।

श्रद्धालुओं ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से पूरी तैयारी की गई है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हो। यहां आकर श्रद्धालु भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

राज्य सरकार के मुताबिक अब तक 5.15 करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी जानकारी गूगल पर मुहैया कराई गई है। आम लोगों की सुविधा के लिए कई स्पेशल बसें भी चलाई गई हैं।

पौष पूर्णिमा पर आरंभ हुआ महाकुंभ 144 वर्ष बाद आने वाला महापर्व है। महाकुंभ के लिए संगम के तट पर 41 घाट तैयार किए गए हैं, जिनमें 10 घाट पक्के हैं और बाकी 31 अस्थायी हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस बार महाकुंभ में करीब 45 करोड़ श्रद्धालु पहुंचेंगे। भक्त भारत से ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के कोने-कोने से पधार रहे हैं।

अमृत स्नान की अन्य तिथियां 29 जनवरी (मौनी अमावस्या), 3 फरवरी (बसंत पंचमी) हैं। इसके अलावा मुख्य स्नान 12 फरवरी (माघ पूर्णमिा) और 26 जनवरी (महाशिवरात्रि) को है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें