Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Cinema Lover Day 2025 : मात्र 99 रुपए में देखें Kangana Ranaut की फिल्म ‘Emergency’

January 16, 2025

Cinema Lover Day 2025 : मात्र 99 रुपए में देखें Kangana Ranaut की फिल्म ‘Emergency’

Cinema Lover Day 2025 : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म सिनेमा लवर डे, 17 जनवरी के अवसर पर 99 रूपये में दिखायी जायेगी। इस शुक्रवार यानी 17 जनवरी को सिनेमा लवर डे मनाया जाएगा। इस दिन देशभर में ज्यादातर सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में 99 रुपये में फिल्म दिखाया जाएगा।

कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित राजनीतिक ड्रामा इमरजेंसी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है, जिसकी टिकट की कीमत सिर्फ रिलीज़ के दिन 99 रूपये है। ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फिल्म्स निर्मित, ‘इमरजेंसी’ की कहानी वर्ष 1975 पर आधारित है, जब भारत में इमरजेंसी लागू हुई थी। इस फिल्म में कंगना रनौत, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी।

फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन,श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना ने इमरजेंसी में अभिनय करने के साथ ही फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी किया है।इमरजेंसी में अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण,श्रेयस तलपड़े अटल बिहारी वाजपेयी, मिलिंद सोमन फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, महिमा चौधरी पुपुल जयकर, विशाक नायर संजय गांधी और दिवंगत सतीश कौशिक जगजीवन राम के किरदार में नजर आयेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें