Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस ने जारी की अंतिम 2 उम्मीदवारों की सूची, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

January 16, 2025

कांग्रेस ने जारी की अंतिम 2 उम्मीदवारों की सूची, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

Congress released list candidates ;नेशनल डेस्क :  दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। सभी दल अपने चुनाव प्रचार अभियान में लगे हुए है। दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होंगे वहीं रिजल्ट 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा। इस बीच आज कांग्रेस पार्टी ने बाकी बची दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

दरअसल, कांग्रेस ने अपनी अंतिम सूची में दिल्ली की बची हुई दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

  • तिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी को टिकट मिला है।

  • रोहतास नगर से सुरेश वाटी चौहान को मैदान में उतारा गया है।

राहुल गांधी करेंगे चुनाव प्रचार

कांग्रेस अब पूरी ताकत से दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में जुट गई है। इसके साथ ही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी इस बार दिल्ली में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। पार्टी अपनी नीतियों और वादों के जरिए जनता को लुभाने की कोशिश कर रही है।

 500 रुपये में LPG सिलेंडर

कांग्रेस ने दिल्ली में सत्ता में आने पर कई बड़े वादे किए हैं।

  • रसोई गैस सिलेंडर: दिल्लीवासियों को सिर्फ 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा।

 

  • मुफ्त राशन किट: हर परिवार को मुफ्त राशन किट दी जाएगी।

 

  • मुफ्त बिजली: हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का वादा किया गया है।

 

आपको बता दें कि यह घोषणा तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने संवाददाता सम्मेलन में की। इसके पहले भी कांग्रेस ने कई योजनाओं के लिए घोषनाएं  की है…

कांग्रेस की योजनाएं

प्यारी दीदी योजना
6 जनवरी को कांग्रेस ने घोषणा की कि अगर वह सत्ता में आती है तो दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

जीवन रक्षा योजना
8 जनवरी को पार्टी ने वादा किया कि दिल्ली के निवासियों को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।

शिक्षित बेरोजगारों के लिए योजना
कांग्रेस ने दिल्ली के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक हर महीने 8,500 रुपये देने का वादा किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखें

  • मतदान: 5 फरवरी
  • गिनती: 8 फरवरी

हालांकि,  दिल्ली में कुल 70 सीटों पर मतदान होगा। कांग्रेस जनता को लुभाने के लिए अपनी योजनाओं और वादों के साथ पूरी तैयारी में जुटी है। वहीं बीते बुधवार रात कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इस सूची में शामिल उम्मीदवारों में सुरेंद्र कुमार को बवाना से और राहुल धानक को करोलबाग से टिकट दिया गया है। ये दोनों सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं। अन्य तीन सीटों पर रोहिणी से सुमेश गुप्ता, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को मैदान में उतारा गया है।

नामांकन की आखिरी तिथि 17 जनवरी 

दिल्ली विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 5 फरवरी को होंगे और मतों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी। आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब तक 59 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी को की जाएगी। उम्मीदवार 20 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें