Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय टीम का बल्लेबाजी कोच बनने के लिए उपलब्ध हैं पीटरसन

January 17, 2025

भारतीय टीम का बल्लेबाजी कोच बनने के लिए उपलब्ध हैं पीटरसन

नई दिल्ली: इंगलैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय पुरुष टीम के सहायक स्टाफ में बल्लेबाजी कोच के रूप में शामिल होने में रुचि दिखाई है। ये घटनाक्रम उन खबरों के बीच हुआ है, जिनमें कहा कि भारत अपने मौजूदा सहायक स्टाफ में बल्लेबाजी कोच जोड़ने पर विचार कर रहा है। फिलहाल गौतम गंभीर मुख्य कोच हैं,अभिषेक नायर और रेयान टेन डेशकाटे सहायक कोच हैं, जबकि मोर्न मोर्कल और टी. दिलीप क्रमश: गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच हैं। एक्स के माध्यम से 2 रिपोटरें पर प्रतिक्रिया देते पीटरसन ने लिखा कि वह इस पद को संभालने के लिए ‘उपलब्ध’ हैं। यह ऐसे समय में हुआ है, जब 2 खराब बल्लेबाजी प्रदर्शनों के कारण भारत को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा और फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। पिछली कोचिंग व्यवस्थाओं में, भारत के पास एक नामित पुरुष टीम का बल्लेबाजी कोच होता था।

ये भी पढ़ें: GT vs MI, IPL 2026: गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, मुंबई पहले करेगा बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें