Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

South Sudan में हिंसा को रोकने के लिए पूरे देश में हुआ रात्रि कर्फ्यू का ऐलान 

January 18, 2025

South Sudan में हिंसा को रोकने के लिए पूरे देश में हुआ रात्रि कर्फ्यू  का ऐलान 

जुबा: साउथ सूडान की राजधानी जुबा में सूडानी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों में लूटपाट और हिंसा के बाद पूरे देश में रात्रि कफ्यरू लगाया गया है। पुलिस प्रमुख जनरल अब्राहम मन्युयात ने शुक्रवार को कहा कि जुबा और अन्य प्रमुख शहरों में लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे से सुबह तक कर्फ्यू लागू रहेगा। अब व्यापारियों को दुकानें शाम पांच बजे तक बंद करनी होंगी।

सरकारी टेलीविजन पर मन्युयात ने कहा,‘हम सभी बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखेंगे। माना जाता है कि इस सप्ताह की शुरुआत में सूडान में स्थानीय लड़ाकों द्वारा की गई साउथ सूडान के नागरिकों की कथित हत्याओं के बाद ही यहां सूडान के नागरिकों को निशाना बनाते हुए हिंसा की गई। गेजीरा प्रांत जैसे क्षेत्रों में साउथ सूडान के नागरिकों को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने को लेकर राष्ट्रपति की प्रेस सचिव लिली एडहेउ मार्टिन मैनियल ने देश के लोगों से संयम बरतने की अपील की।

ये भी पढ़ें: ‘तुम कर सकते हो, तुम करोगे’, तिलक वर्मा ने किया हार्दिक पांड्या से मिले गुरुमंत्र का खुलासा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें