Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में पंचायती विभाग के जे.ई को किया गिरफ्तार

January 18, 2025

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में पंचायती विभाग के जे.ई को किया गिरफ्तार

पंचकुला: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की हिसार टीम ने दिनांक 17.1.2025 को आरोपी लवीस कुमार, जे.ई., पंचायती राज, डींग, जिला सिरसा को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता औमप्रकाश सरपंच पुत्र हजारा राम, निवासी ढाणी माजरा, जिला सिरसा द्वारा ढाणी माजरा के गन्दे पानी की निकासी के लिये 10 इंची पी.वी.सी. पाईप लाईन रविन्द्रा कम्पनी, सिरसा से कुल 9,84,000/-रू में बिल दिनांक 7.1.2025 व 9.1.2025 अनुसार खरीद की थी। आरोपी लवीस कुमार, जे.ई, पंचायती राज, डींग, जिला सिरसा द्वारा शिकायतकर्ता औमप्रकाश सरपंच से पाईप लाईन के बिल पास करने की एवज में 1,25,000/-रू. बतौर रिश्वत की मांग की गई।

शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी लवीस कुमार, जे.ई. के द्वारा उससे पी.वी.सी. पाईप लाईन खरीद से सम्बन्धित बिल पास करने की एवज में मांगी गई रिश्वत राशी बारे रिकार्डिग भी की थी। जिसके आधार पर आरोपी लवीस कुमार, जे.ई., पंचायती राज, डींग, जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया गया। यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो, हिसार में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख आलोक मित्तल ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर-1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें: Skand Shashthi: अप्रैल में कब है स्कंद षष्ठी? जानें सही तिथि, शुभ समय और पूजन विधि

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें