Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

कंतारा: चैप्टर 1 में होम्बले फिल्म्स द्वारा तैयार हो रहा है ग्रैंड वॉर सीक्वेंस, पढ़ें डिटेल्स!

January 21, 2025

कंतारा: चैप्टर 1 में होम्बले फिल्म्स द्वारा तैयार हो रहा है ग्रैंड वॉर सीक्वेंस, पढ़ें डिटेल्स!

मुंबई : होम्बले फिल्म्स की कंतारा, जिसमें ऋषभ शेट्टी लीड रोल में हैं, ने दुनियाभर में जबरदस्त सफलता हासिल की। फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले, जहां क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ने इसके दमदार एक्शन, दिलचस्प कहानी और ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की। उनकी एक्टिंग ने हर सीन को यादगार बना दिया और फिल्म को एक सिनेमैटिक मास्टरपीस का दर्जा दिलाया।

जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने कंतारा: चैप्टर 1 का अनाउंसमेंट कर दिया, जिससे फैन्स में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। पोस्टर्स ने पहले ही ऑडियंस को इसके रिलीज के लिए बांधे रखा है, और मेकर्स इसे भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस समय एक बड़े पैमाने पर वॉर सीक्वेंस की शूटिंग चल रही है, जिसमें कई इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट और भारी-भरकम क्रू शामिल है।

एक इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, “होम्बले फिल्म्स इस समय कंतारा: चैप्टर 1 के लिए एक बड़े लेवल का वॉर सीक्वेंस शूट कर रही है। प्रोडक्शन हाउस ने इसके लिए एक बड़े क्रू और कई इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट्स के साथ काम किया है। यह वॉर सीक्वेंस कुछ ऐसा होगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया है।”

यह फिल्ममेकर्स की बेमिसाल सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने की डेडीकेशन को दिखाता है। ऐसा लगता है कि मेकर्स अपनी लिमिट्स से आगे बढ़कर काम कर रहे हैं, क्योंकि इस सीक्वेंस का स्केल फिल्म की भव्यता को एक नए लेवल पर ले जाने वाला है।

कंतारा ने हमें कोला उत्सव से परिचित कराया, जिसे भूमता कोला, दैवा कोला या नेमोत्सव भी कहा जाता है। यह भारत के तूलू भाषी इलाकों में आत्माओं और देवी-देवताओं की पूजा और नृत्य प्रदर्शन का एक रिवाज है। फिल्म ने कोला उत्सव की दुनिया को स्क्रीन पर ऐसा दिखाया, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था। खासकर, फिल्म के आखिरी 20 मिनट सच में एतिहासिक थे। इस उत्सव को देखना एक जादुई अनुभव था।

कांतारा चैप्टर 1 बेहद भव्य होने वाला है। यह फिल्म कर्नाटका के कदंबा काल में सेट है। कदंबा कर्नाटका के कुछ हिस्सों के प्रमुख शासक थे और इस क्षेत्र की वास्तुकला और संस्कृति को आकार देने में उनका बड़ा हाथ था। कदंबा काल को भारतीय इतिहास का सुनहरा युग माना जाता है, जो अपनी समृद्धि और भा जाने वाली खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

कंतारा: चैप्टर 1 के लिए ऋषभ शेट्टी ने कालारीपयट्टू की ट्रेनिंग ली है। यह दुनिया के सबसे पुराने और साइंटिफिक मार्शल आर्ट्स में से एक माना जाता है, जो केरल से उत्पन्न हुआ था। एक्टर ने खुद को इस मार्शल आर्ट में परफेक्ट करने के लिए एक साल तक कड़ी मेहनत करने के साथ लगातार ट्रेनिंग ली है।

इसके अलावा, होम्बले फिल्म्स लगातार ऑडियंस के दिलों पर राज कर रही है, और उनके पास कंतारा: चैप्टर 1, सलार: पार्ट 2 – शौर्यांगा पर्वम जैसी रोमांचक फिल्में लाइनअप में हैं, और भी कई फिल्में आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर के रामनगर में खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें