Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री मोदी के 5 को महाकुंभ नगर आने की संभावना

January 22, 2025

प्रधानमंत्री मोदी के 5 को महाकुंभ नगर आने की संभावना

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच फरवरी को महाकुंभ में शिरकत कर सकते हैं। अपने एक दिवसीय दौरे में मोदी के त्रिवेणी में अमृत स्नान के अलावा कई कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है। अधिकृत सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान, मोदी के कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की समीक्षा और कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी को महाकुंभ में शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 1 फरवरी को पवित्र डुबकी लगाएंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू 10 फरवरी को महाकुंभ में शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें :- Gold-Silver Prices: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: जानें MCX पर आज क्या है Latest Rate

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें