अमेरिका के नए राष्ट्रपति कार्यकाल की शुरुआत के साथ, चीन-अमेरिका सम्बंधों ने भी एक नयी शुरुआती की है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच हालिया फोन कॉल ने इस महत्वपूर्ण रिश्ते के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया और दुनिया भर से सकारात्मक टिप्पणियां आईं।
इस फोन कॉल ने न केवल वैश्विक शक्तियों के रूप में चीन और अमेरिका के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व के महत्व पर प्रकाश डाला, बल्कि यह भी प्रदर्शित किया कि दोनों पक्ष आपसी बातचीत और सहयोग को कितना महत्व देते हैं। चीन और अमेरिका के अर्थव्यवस्था, व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और ऊर्जा जैसे कई क्षेत्रों में व्यापक साझा हित और सहयोग की संभावना है। दुनिया की शीर्ष दो अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, चीन और अमेरिका के पास विशाल व्यापार मात्रा और निवेश स्टॉक हैं, और पारस्परिक लाभ और साझी जीत उनके रिश्ते का सार है।
साथ ही, चीन और अमेरिका के बीच समन्वय और सहयोग विश्व आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों को हल करने में भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
हालाँकि, चीन और अमेरिका की राष्ट्रीय परिस्थितियाँ अलग-अलग हैं और मतभेद अपरिहार्य हैं। इन मतभेदों को संभालने की कुंजी एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं का सम्मान करने, एक-दूसरे के दायरों को समझने और समस्याओं का उचित समाधान खोजने में निहित है।
चीनी राष्ट्रपति शी ने फोन कॉल के दौरान जोर देकर कहा कि थाईवान मुद्दा चीन की राष्ट्रीय संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता से सम्बंधित है। उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका इसे विवेकपूर्ण तरीके से संभाल लेगा। साथ ही, उन्होंने चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापार सम्बंधों से निपटने के दौरान टकराव और संघर्ष से बचने का भी आह्वान किया।
नई अमेरिकी सरकार के लिए चीन के मूल हितों और महत्वपूर्ण चिंताओं को पूरी तरह से समझना महत्वपूर्ण है। चीन-अमेरिका सम्बंधों के “निर्माण” में ईंटें और टाइलें जोड़ने के लिए अमेरिका को चीन के साथ मिलकर काम करके द्विपक्षीय सम्बंधों के स्थिर विकास को बढ़ावा देना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि दोनों राष्ट्राध्यक्ष रणनीतिक संचार चैनल स्थापित करने और आम चिंता के मुद्दों पर नियमित संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए हैं। इस कदम को एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जो दर्शाता है कि चीन और अमेरिका उच्च-स्तरीय अधिकारियों के बीच घनिष्ठ बातचीत बनाए रखेंगे, जिससे कठिन चुनौतियों को हल करने और द्विपक्षीय सम्बंधों में अनिश्चितता को कम करने में मदद मिलेगी।
चीन और अमेरिका के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना के बाद से इतिहास पर नजर डालें तो, हालांकि दोनों देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय स्थिति और सम्बंधों में जबरदस्त बदलाव आया है, लेकिन मूल तथ्य यह है कि चीन और अमेरिका दोनों को सहयोग से लाभ होता है और टकराव से नुकसान होता है।
दोनों राष्ट्राध्यक्षों के मार्गदर्शन में दोनों पक्षों द्वारा पहुंची महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने से चीन और अमेरिका द्विपक्षीय सम्बंधों में एक अच्छी शुरुआत को बढ़ावा देने में सक्षम होंगे। जैसा कि विश्व बैंक के पूर्व अर्थशास्त्री म्वांगी वजीरा ने कहा, लोगों को उम्मीद है कि अगले कुछ वर्षों में चीन-अमेरिका सम्बंधों में सहजता की गति जारी रहेगी, जिससे चीन-अमेरिका सहयोग दुनिया के लिए स्थिरता का स्रोत बन जाएगा।