Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Police ने Punjab Police को भेजा पत्र, VIP की जानकारी साझा करने का किया अनुरोध

January 22, 2025

Delhi Police ने Punjab Police को भेजा पत्र, VIP की जानकारी साझा करने का किया अनुरोध

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। सभी दल अपने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने में लगे हुए है। इसके साथ ही आरोप- प्रत्यारोप का खेल भी जारी है। वहीं दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां भी चल रही है। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाना है। इसी बीच आज दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस को एक खत लिखा है। इसमें उन्होंने सुरक्षा से जुड़ी हुई जानकारी साझा करने का अनुरोध किया है। आइए जानते है इस पूरी खबर को विस्तार से…

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा जानकारी का अनुरोध

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस से यह अनुरोध किया है कि पंजाब से दिल्ली आने वाले उन लोगों की जानकारी साझा की जाए, जिन्हें पंजाब पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई है। पत्र में यह भी बताया गया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार है, और पार्टी के बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली आ रहे हैं। ऐसे में, दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी है कि इन नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। दरअसल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने के कारण पंजाब के कई नेताओं को दिल्ली में प्रचार करने के लिए आना है। इन नेताओं को पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा दी जाती है, लेकिन दिल्ली पुलिस का भी यह दायित्व है कि वह उनकी सुरक्षा में सहयोग करे, खासकर गणतंत्र दिवस के दौरान। इसी वजह से दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस से यह जानकारी साझा करने का अनुरोध किया है।

पंजाब पुलिस का दिल्ली पुलिस को जवाब

वहीं पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की चिट्ठी का जवाब देते हुए कहा कि पंजाब के सभी मंत्रियों और वीवीआईपी के कार्यालयों को सूचित किया गया है कि वे दिल्ली में होने वाली अपनी मूवमेंट की जानकारी दें। पंजाब पुलिस ने बताया कि वे दिल्ली पुलिस के डीसीपी सिक्योरिटी के साथ सभी वीवीआईपी की मूवमेंट की जानकारी साझा करेंगे। यह जानकारी गणतंत्र दिवस और दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान होने वाले मूवमेंट के लिए साझा की जाएगी।

आरोपों का भी हुआ उल्लेख

हाल ही में भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने आरोप लगाया था कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और इस दौरान वे सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह आरोप भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा में आया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें