Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

छावा के डायरेक्टर Laxman Utekar ने Rashmika Mandanna को कास्ट करने के पीछे की बताई दिलचस्प वजह

January 23, 2025

छावा के डायरेक्टर Laxman Utekar ने Rashmika Mandanna को कास्ट करने के पीछे की बताई दिलचस्प वजह

Rashmika Mandanna : पुष्पा 2: द रूल की जबरदस्त सफलता के बाद, रश्मिका मंदाना अब अपनी अगली फिल्म छावा में और दमदार परफॉर्मेंस देने को तैयार हैं। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दिखा दिया है कि रश्मिका इस बार अपने एक्टिंग गेम को और भी ऊपर ले जाने वाली हैं। छत्रपति संभाजी महाराज (विक्की कौशल) की पत्नी महारानी येसूबाई के किरदार में रश्मिका मंदाना ने गजब का दम दिखाया है। उनका परफॉर्मेंस इतना शानदार है कि नज़रें हटाना मुश्किल हो जाता है। इस ऐतिहासिक एक्शन फिल्म में रश्मिका ने अपने अलग अंदाज से जान डाल दी है। वहीं, डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने उन्हें इस किरदार के लिए चुनने के पीछे खास वजह बताई है।

छावा” के ट्रेलर लॉन्च पर जब डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर से पूछा गया कि उन्होंने रश्मिका मंदाना को इस रोल के लिए क्यों चुना, तो उन्होंने कहा, “2021 में, जब मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखनी भी शुरू नहीं की थी, तब ही मैंने दिनू सर से कहा था कि मैं ये फिल्म विक्की और रश्मिका के साथ बनाना चाहता हूं। दिनू का पहला रिएक्शन था, ‘रश्मिका? वो तो साउथ इंडियन हैं। वो एक मराठी महारानी का रोल कैसे निभा पाएंगी?’ मैंने जवाब दिया, ‘उसकी आंखों में इतनी सच्चाई है कि और कोई मराठी महारानी लग ही नहीं सकती।”

रश्मिका मंदाना को सही मायने में पैन-इंडिया की नंबर 1 हीरोइन कहा जाता है। हाल ही में “पुष्पा 2: द रूल” जैसी भारत की सबसे बड़ी फिल्म देने के बाद, वो अब कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में “छावा,” “कुबेरा,” “सिकंदर,रेनबो,थामा,एनिमल पार्क,पुष्पा 3 और द गर्लफ्रेंड शामिल हैं। ऐसी जबरदस्त फिल्म लाइनअप के साथ, रश्मिका हर तरफ छाई हुई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें