Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

IGNOU : IGNOU में January 2025 सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025

January 23, 2025

IGNOU : IGNOU में January 2025 सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025

IGNOU : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने सभी कार्यक्रमों में जनवरी, 2025 सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इच्छुक आवेदक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। https://ignouadmission.samarth.edu.in/ जो इग्नू की वेब साइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। सभी मास्टर्स, बैचलर्स, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2025 बिना विलम्ब शुल्क के है।

डॉ. भानु प्रताप सिंह, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ ने बताया कि SC/ST विद्यार्थियों के लिए अधिकतम कार्यक्रमों जिनमें प्रमाण पत्र, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा तथा स्नातक कार्यक्रम सम्मिलित हैं, बिना शुल्क के ऑनलाइन प्रवेश दिया जाएगा लेकिन इन अभ्यर्थियों को यह सुविधा प्राप्त करने के लिए अपने आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने के समय (जाति प्रमाण पत्र) अपलोड करने होंगे। पाठ्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आवेदक इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ की वेबसाइट www.rcchandigarh.ac.in देख सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें