Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड के बाद नहीं जाएंगे पाकिस्तान

January 25, 2025

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड के बाद नहीं जाएंगे पाकिस्तान

नई दिल्ली: भारत ने एक बड़ी कूटनीतिक सफलता हासिल की है। नई दिल्ली की इस कामयाबी ने इस्लामाबाद को टैंशन दे दी है। यह पूरा मामला इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोलो सुबियंतो की भारत यात्र से जुड़ा है जो कि देश के 76वें गणतंत्र दिवस में बतौर मुख्यातिथि भाग लेने नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। राष्ट्रपति सुबियंतो भारत की अपनी पहली राजकीय यात्र पर वीरवार रात नई दिल्ली पहुंचे, जहां पर उनका स्वागत विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गरेटा ने किया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियंतो भारत के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पाकिस्तान की यात्र करने वाले थे, जबकि भारत नहीं चाहता था कि वो भारत की यात्र के बाद सीधे पाकिस्तान जाएं। भारत ने इसे काफी गंभीरता से लिया और राजनयिक चैनल के माध्यम से यह मुद्दा उठाया। नई दिल्ली ने जकार्ता को समझाया कि वह अपने किसी भी कार्यक्रम में पाकिस्तान कनैक्शन नहीं चाहता है। भारत की कोशिश रंग लाई और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियंतो अब नई दिल्ली की यात्र के बाद पाकिस्तान नहीं जा रहे हैं। अब वह 26 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मलेशिया की यात्र पर रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें :- IPL 2026: RR मैनेजर रोमी भिंडर पर BCCI की सख्त कार्रवाई, ये नियम तोड़ने पर लगाया भारी जुर्माना

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें