Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाइजीरियाई सैनिकों ने पिछले हफ्ते 79 उग्रवादियों और संदिग्ध अपहरणकर्ताओं को मार गिराया: सेना

January 25, 2025

नाइजीरियाई सैनिकों ने पिछले हफ्ते 79 उग्रवादियों और संदिग्ध अपहरणकर्ताओं को मार गिराया: सेना

Nigeria: नाइजीरियाई सैनिकों ने इस्लामी उग्रवादियों और विभिन्न हथियारबंद समूहों को लक्षित करते हुए चलाए गए अभियान में पिछले सप्ताह के दौरान 79 उग्रवादियों और संदिग्ध अपहरणकर्ताओं को मार गिराया। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, नाइजीरिया के पूवरेत्तर क्षेत्र में लगभग 35,000 नागरिक जान गंवा चुके हैं और 20 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं जिसके बाद देश की सुरक्षा के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं। नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता एडवर्ड बुबा ने एक बयान में कहा कि सेना के देशव्यापी अभियान में 252 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उग्रवादियों द्वारा बंधक बनाए गए 67 लोगों को मुक्त कराया गया।

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में अपहरण की घटनाएं आम हो गईं हैं। इस क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों की कम मौजूदगी को देखते हुए विभिन्न हथियारबंद समूह गांवों और प्रमुख सड़कों पर हमला कर रहे हैं। पूवरेत्तर राज्य बोरनो के चिबोक गांव में 2014 में बोको हराम के चरमपंथियों ने 276 स्कूली छात्राओं का अपहरण कर लिया था जो काफी सुर्खियों में रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें